फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाई अनाज मंडी में शुरू नहीं हुई धान की खरीद, किसान परेशान

विज्ञापन
खरीद शुरू नहीं होने के कारण मंडी में पड़ा किसानों का धान। संवाद
विज्ञापन
पाई। पाई अनाज मंडी में धान की आवक शुरू होने के बावजूद किसानों की फसल की खरीद नहीं हो पाई। धान की खरीद शुरू नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसान पिछले कई दिनों से मंडी में धान लेकर खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मंडी में फसल लेकर बैठे किसान बारू राम, किताब सिंह, महेंद्र और अवतार सिंह ने बताया कि वे कई दिनों से अपनी धान की फसल लेकर मंडी में बैठे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि धान की खरीद होगी लेकिन वीरवार को भी उन्हें निराशा ही मिली। किसानों ने बताया कि खेतों में धान पककर तैयार है और खरीद में देरी होने से उन्हें परेशानी हो रही है। मंडी प्रधान ईश्वर सिंह गेली ने बताया कि मंडी में किसानों का काफी मात्रा में धान पहुंच चुका है। मार्केट कमेटी सचिव जोगिंदर सिंह पेशीय ने बताया कि मंडी में करीब 1000 क्विंटल धान पहुंच चुकी है। एजेंसियां आबंटित नहीं होने के कारण वीरवार को खरीद शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने किसानों से अपील की कि धान को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडी में लेकर आएं।

खरीद शुरू नहीं होने के कारण मंडी में पड़ा किसानों का धान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें