फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एमएसपी कम करने के बाद बढ़े धान के भाव

Thu, 26 Oct 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। किसान मंडियों में बारीक धान लेकर आ रहे हैं। एमएसपी को कम करने के बाद मंडियों में धान के भाव बढ़े हैं। जहां चावल निर्यातकों की हड़ताल से पहले भाव में गिरावट आ गई थी, वहीं अब भाव में तेजी आई है। बुधवार को मंडियों में 1718 के भाव 4200 रुपये प्रति क्विंटल, मुच्छल के भाव 4210 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले।

वहीं 1509 के भाव 3300 रुपये, 1847 के भाव 3500 रुपये प्रति क्विंटल मिले हैं। बताया कि चावल निर्यातकों की हड़ताल के बाद भाव कम हो गए थे, लेकिन अब दो दिनों से भाव में तेजी आई है। मुच्छल व 1718 के भाव 4200 रुपये प्रति क्विंटल से भी ज्यादा पहुंच गए हैं। इससे किसानों को फायदा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अनाज मंडियों में बारीक धान के भाव बढ़ने से किसानों में खुशी छाई है। चावल निर्यातकों की न्यूनतम समर्थन मूल्य 1200 डालर से घटा कर 950 डालर करने की मांग पूरी होने से किसानों को भी अब पूरा लाभ मिलेगा। पीआर एमएसपी पर बिक रहा है। मंडियों में धान के बढ़े भाव के बाद आवक भी तेज हो गई है।

गुराया ने बताया कि नवंबर से 1121 व बासमती धान की आवक भी शुरू हो जाएगी। अतिरिक्त अनाज मंडी के प्रधान सोहन ढुल ने बताया कि धान के भाव में तेजी आने के बाद मंडियों में आवक बढ़ गई है। दो दिन पहले भाव 200 से 300 रुपये तक कम हो गए थे, लेकिन अब भाव बढ़ गए हैं।
विज्ञापन








मुच्छल व 1718 के भाव 4200 रुपये तक पहुंच गए हैं, इससे किसानों को फायदा हो रहा है। धान बढ़ने के बाद मंडियों में आवक भी तेज जुई है।

आठ लाख 42 हजार 244 मीट्रिक टन धान की खरीद

कैथल। डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आठ लाख 42 हजार 244 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने चार लाख 43 हजार 214 मीट्रिक टन, हैफेड ने एक लाख 69 हजार 731 मीट्रिक टन खरीदा है। खरीदे गए धान में से सात लाख 72 हजार 777 मीट्रिक टन धान का उठान भी किया जा चुका है। डीसी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें