फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडी से बाहर भी डलवाना पड़ रहा धान

Thu, 03 Oct 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाई। पाई अनाज मंडी में बुधवार को छटे दिन भी किसानों की धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी। मंडी धान से लबालब भर जाने के कारण आढ़तियों को मंडी से बाहर भी धान डलवाना पड़ रहा है। विदित रहे कि सरकार की ओर से आधी अधूरी आन बान में धान की खरीद 27 सितंबर से शुरू कर दी, परंतु वास्तविकता में अभी तक छह दिन बीत जाने के बावजूद मंडी में एक भी ढेरी की खरीद नहीं हुई। मंडी में इस समय लाखों बोरियों से ज्यादा धान पड़ा हुआ है। कमेटी सचिव जोगिंदर सिंह पेशियां ने बताया कि वे खरीद एजेंसी के साथ मंडी में खरीद के लिए गए थे लेकिन आढ़तियों ने नमी कहते हुए सीधे एजेंसी को देने से इंकार कर दिया जबकि मंडी प्रधान कृष्ण ढुल ने नमी की मात्रा अधिक न होना बताया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें