फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेज हवा से खेतों में बिछी धान की फसल, किसानों को नुकसान

विज्ञापन
तेज हवा के कारण खेत में जमीन पर बिछी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
राजौंद। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद चली तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा के कारण कई किसानों की पककर तैयार खड़ी फसल खेतों में जमीन पर बिछ गई। इससे किसानों को उत्पादन में कमी के साथ आर्थिक नुकसान की आशंका है। गांव कोटड़ा के किसान रणधीर सहित कई किसानों के खेतों में धान की फसल तेज हवा के कारण जमीन पर बिछ गई। किसानों ने बताया कि धान की फसल अब फलाव पर थी और कटाई का समय नजदीक आ रहा था। ऐसे में बरसात के बाद चली तेज हवाओं से फसल गिरने के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जमीन पर गिरी धान की फसल की कटाई में भी परेशानी होगी और दाने खराब होने की आशंका बनी हुई है। किसानों ने प्रशासन से गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

तेज हवा के कारण खेत में जमीन पर बिछी धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें