फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोदाम से धान की बोरियां चोरी

Tue, 10 Feb 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल की नई अनाज मंडी स्थित एक धान के गोदाम से चोर 46 धान की बोरियां चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन जींद रोड कैथल निवासी विकास ने बताया कि उसकी नई अनाज मंडी कैथल आढ़त की दुकान है। उसने मंडी के पास ही एक गोदाम धान का स्टाक रखने के लिए किराए पर लिया हुआ है। बासमती धान की 860 बोरी स्टॉक थी। वह गोदाम में और बोरियां लगवाने के लिए गया तो देखा कि बाहर लगे लोहे के मेन गेट का ताला टूटा था। भीतर गोदाम में जाकर देखा तो उसकी दीवार में हवा के लिए छोड़ी गई ईंटों वाली खिड़की टूटी हुई थी। इसकी काफी ईंटें अंदर की तरफ गिरी हुई थी। जब उसने स्टॉक को चेक किया तो 46 बोरी धान चोरी मिला। शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें