फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पैक्स चुनाव ः निदेशक पद के लिए 20 ने ठोकी ताल

Wed, 10 Jul 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। द सीवन प्राथमिक कृषि सहकारी समिति सीवन के निदेशक पद के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। इसमें द सीवन पैक्स के तहत आने वाले सभी गांवों के सोसायटी सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया के तहत 10 निदेशक के पदों के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में थे। बाद में मतगणना का काम शुरू किया गया।

.बलविंदर सिंह भिंडर को अमरजीत मदान
को सबसे ज्यादा मत मिले।

मतदान के लिए सीवन में दो मतदान बूथ और सौथा, फिरोजपुर, रसूलपुर और गांव खेड़ी गुलाम अली में एक-एक बूथ बनाए गए थे। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग गई थी। मतदाताओं में उत्साह देखते ही बनता था। गौरतलब है कि द सीवन पैक्स के कुल सदस्यों की संख्या 7302 है। इनमें से 3884 मतदाता अकेले सीवन से थे। इनमें से जो मतदाता अतिदेय थे वह अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकते थे, अन्य सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला। मतदान बेल्ट पेपर द्वारा हुआ। सीवन में बनाए गए बूथ नंबर एक में तो मतदान जल्दी समाप्त हो गया, लेकिन बूथ नंबर दो में चार बजे तक भी लंबी कतारें लगी रही। शाम चार बजे पैक्स के मुख्य द्वार को बंद कर दिया और जितने भी मतदाता कतार में लगे थे उन्हें मतदान करने दिया । बूथ नंबर दो में करीब 80 मतदाता चार बजे भी कतार में थे। कतार लंबी होने के कारण बूथ नंबर दो का मतदान शाम पांच बजे समाप्त हुआ।
नवनिर्वाचित निदेशक
1.बलविंदर सिंह भिंडर
466

2.अमरजीत मदान
445

3.बलजीत सिंह
265

4.नवीन कुमार
227

5.कंवरभान फौजी
174

6.कमल सैनी
172

7.लाल सिंह
562

8.ओमी देवी
152

9. राजबाला
133

10.राममेहर 108
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें