कैथल। विशेष मुहिम के तहत साइबर सेल कैथल पुलिस ने 10 लोगों के गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस आउट करके बरामद करने के बाद जब उन्हें सौंपे तो मालिकों के चेहरे खिल गए।
बुधवार की सुबह डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने कार्यालय में इन सभी लोगों को बुलाया था। ट्रेस कर पुलिस ने बरामद सभी 10 मोबाइल फोन मालिकों को सौंप दिए। अनुमान के अनुसार, इनकी कीमत एक लाख 60 हजार रुपये से ज्यादा थी।
गुम हो चुके मोबाइल फोन के मिलने की उम्मीद गंवा चुके लोगों की प्रसन्नता देखते ही बनती थी। उन्होंने कैथल पुलिस को धन्यवाद देकर आभार जताया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि एसपी राजेश कालिया के आदेश का अनुपालन करते हुए साइबर सेल इंचार्ज पीएसआई अमन कुमार की अगुवाई में साइबर सेल ने गुमशुदा मोबाइल के मामलों की जांच के दौरान विभिन्न अलग-अलग स्थानों से ट्रेस कर उन्हें बरामद किया। संवाद