फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरोही मॉडल स्कूल रामगढ़ पांडवा को ओवरऑल ट्रॉफी

Tue, 10 Feb 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। गांव रामगढ़ पांडवा स्थित राजकीय आरोही मॉडल स्कूल की छात्राओं ने राज्य स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। चार अलग-अलग विधाओं में पुरस्कार जीतकर यह विद्यालय हरियाणा का एकमात्र स्कूल बना, जिसने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ प्रभारी जितेंद्र राठौड़ ने बताया कि काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रथम, जबकि प्रश्नोत्तरी, स्लोगन लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई, जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानाचार्य अश्विनी मंगला के मार्गदर्शन और प्रतिभागियों की मेहनत को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें