फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इंट्रा इंडस स्केटिंग और बॉक्सिंग टूर्नामेंट में मिली ओवरऑल ट्रॉफी

Tue, 25 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
24kht_15इंडस पब्लिक स्कूल में बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भाग लेते खिलाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। इंडस पब्लिक स्कूल में आयोजित इंट्रा इंडस स्केटिंग एवं बॉक्सिंग टूर्नामेंट में कैथल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। रोहतक, हिसार, मिर्चपुर, जींद, किनाना और कैथल के इंडस समूह से 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

बॉक्सिंग टूर्नामेंट में कैथल की लड़कियों ने 46–56 भार वर्ग की सभी श्रेणियों में चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। कैथल के लड़कों ने 28–80 भार वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में नौ स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीते। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कैथल बॉयज़ और गर्ल्स दोनों ओवरऑल ट्रॉफी के विजेता बने। बाद में समारोह के दौरान सभी विजेताओं को पदकों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नजदीकी जिलों के खिलाड़ी भी हो रहे हैं शामिल
विज्ञापन


स्केटिंग में जलवा

स्केटिंग में इनलाइन 500 मीटर, क्वॉड 500 मीटर और रोलर बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इनमें कैथल के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण के साथ पांच-पांच रजत और कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल स्केटिंग ट्रॉफी भी हासिल की।
विज्ञापन


कार्यक्रम ऊर्जा, उत्साह और रोमांच से भरा रहा। शुभारंभ गेस्ट ऑफ ऑनर मनीषा मौन (वर्ल्ड बॉक्सिंग गेम्स चैंपियन एवं इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट), स्नेहा तंवर (यूथ एशियाई चैंपियन एवं इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट) और इंडस ग्रुप इंस्टिट्यूट के कोऑर्डिनेटर प्रवीण परुथी ने दीप प्रज्वलन तथा चौधरी मित्रसेन आर्य की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें