संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में हिंदी विभाग के तीन विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जारी परिणामों में टॉप टेन में अपना स्थान बनाया। इसमें एमए हिंदी तृतीय सेमेस्टर की ज्योति, कुसुम देवी और कामिनी शामिल हैं।
ज्योति को 500 में से 375 अंक, कुसुम देवी को 372 अंक और कामिनी को 359 अंक मिले और तीनों क्रमश दूसरे, चौथे और नौवें स्थान पर रहे।
प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने उन्हें कॉलेज पहुंचने पर बधाई दी। हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामफल मौन, डॉ. ओपी सैनी, डॉ. शरद गौड़, प्रोफेसर वर्षा और प्रोफेसर दीपशिखा ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
12वीं के 24 विद्यार्थी वरीयता सूची में
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठवाड़ का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में 24 विद्यार्थियों में से 24 छात्रों ने मेरिट स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है।
शिवाक्षी ने 500 में से 452, खुशी 449, भावना ने 444, नेहा ने 438, मुस्कान ने 437, नैन्सी ने 435, दीप ने 432, प्रियंका ने 431, साक्षी ने 430, पलक ने 428, महक ने 427, काजल ने 426, मीनू ने 422, स्नेहा ने 416, अन्नू ने 412, काजल ने 408, कामना ने 407, शिवानी ने 407, कुसुम ने 400, तमन्ना ने 392, खुशी ने 390, महक ने 388, माफी ने 378 व मुस्कान ने 375 अंक प्राप्त किए।
इस मौके पर प्रबंधक निदेशक रमेश चंद, जगमेल सिहं व शमशेर सिंह सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी। संवाद
अच्छा प्रदर्शन करने वाले आरोही मॉडल स्कूल केे विद्यार्थियों को किया सम्मानित
राजौंद। सौंगरी गांव के आरोही मॉडल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बेहतरीन विद्यार्थियों को सम्मानित किय गया।
प्रधानाचार्या सुनीता आहूजा ने बताया कि 12 वीं के 45 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 36 ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या ने बच्चों को परिवार सहित स्कूल में आमंत्रित करके विद्यालय में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
प्रथम रहे गांव सेरधा के अरमान मलिक, द्वितीय रहे सोमबीर और तृतीय रही मनीषा को सम्मान किया। इस मौके पर सुनील शर्मा, संदीप आर्य, मोनू रोहिल्ला, अंकित शर्मा, हिंदी प्रवक्ता पूनम शर्मा, नवीन शर्मा, जितेंद्र व पूनम बेरवाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद था। संवाद