फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खो-खो प्रतियोगिता में म्हारे छोरे और छोरियों ने जमाई धाक

Wed, 28 Aug 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में 26 अगस्त को हुई सीएम कप प्रतियोगिता में राजकीय मिडिल स्कूल गांव डूल्याणी की प्रतिभागी खो-खो खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। टीम को ट्रॉफी के साथ स्वर्ण पदक व दो लाख का रुपये इनाम मिला वहीं गांव हरसोला नर्सरी के लड़कों की टीम ने दूसरी ट्रॉफी जीती है।

दोनों टीमों की सफलता पर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। वहां से लौटने के बाद खिलाड़ियों का यहां जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर डीपीई रजनी बाला ने बताया कि राजकीय मिडिलस्कूल गांव डूल्याणी की प्रतिभागी लड़कियों ने सीनियर मुकाबले में रोहतक जोन को 6-13 से हराया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह पहली बार हुआ है कि नकद पुरस्कार हमारी टीम को मिला है। कैथल पहुंचने पर गांव में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। सरपंच शंकर, सोहन जेबीटी सहित गांव के मौजिज लोगों ने सभी विजेता खिलाडि़यों को सम्मानित किया।

मुकाबले के परिणाम इस प्रकार रहे ः- कैथल की टीम का पहला मुकाबला कुरुक्षेत्र की टीम से हुआ जिसमें विरोधी को 3-11 से पराजित किया। इसके बाद दूसरा मुकाबला करनाल की टीम के साथ हुआ जिसमें उसे 5-12 से हराया। फिर अंबाला जोन में खेलते हुए रेवाड़ी जोन को 3-11 से पराजित किया और फाइनल मुकाबले में अंबाला जोन ने रोहतक जोन की टीम को कड़ी टक्कर देते हुए 6-13 से हराया ओर प्रथम ट्रॉफी पर कब्जा किया।

वहीं 26 अगस्त को ताऊ देवीलाल स्टेडीयम पंचकूला में हुई सीएम कप प्रतियोगिता में गांव हरसोला नर्सरी के लड़कों की खो-खो टीम ने दूसरी ट्रॉफी जीती। साथ ही डेढ़ लाख रुपये का नकद इनाम भी जीता। कोच अनिल शर्मा ने बताया कि टीम के तीन मुकाबले हुए। पहला मुकाबला गुरुग्राम जोन से हुआ जिसमें उसे 8-12 से पराजित किया। रोहतक जोन से टीम को 12-4 से हार का सामना करना पड़ा ओर लड़कों की टीम उप विजेता रही।

टीम को दूसरी ट्रॉफी व सभी विजेता खिलाड़ियों को रजत पदक मिले। आयोजकों ने साथ ही डेढ़ लाख की नकद राशि प्रदान की। विजेता टीम का गांव हरसोला में पहुंचने जारेदार स्वागत किया और गांव के सरपंच बलवान सिंह ने प्रशिक्षक अनिल शर्मा व सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया इनके साथ गांव मौजिज लोगों ने भी सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर विक्रम डीपीई, राममेहर, विनोद ढुल, संदीप ढुल व मोहन लाल उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी राजरानी ने दोनो हीनों को बधाई के और उज्जवल भविष्य की कामना की।









सास-बहू न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें