कैथल। म्हारे तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पेरिस में पैरालंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीत लिया है। पैरालंपिक के इतिहास में भारत ने पहली बार तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता है। हरविंदर सिंह ने फाइनल में पोलैंड के लुकाज सिजेक को 6-0 से हराया। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी हैं. इसी कड़ी में तीरंदाज हरविंदर सिंह ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. पैरालंपिक के इतिहास में भारत ने पहली बार तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. 4 सितंबर (बुधवार) को मेन्स इंडिविजुअल रिकर्व ओपन के फाइनल मे 33 वर्षीय हरविंदर ने पोलैंड के लुकाज सिजेक को पराजित कर इतिहास रच दिया। मौजूदा पैरालंपिक गेम्स में भारत का ये चौथा स्वर्ण पदक रहा।
इससे पूर्व हरविंद्र सिंह ने सेमीफाइनल में ईरान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजा अरब अमीरी को 07-03 से हराया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबला 06-02 से जीता था।
इससे पहले पैरालंपिक तीरंदाजी मुकाबले में रिकर्व मैन ओपन में खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी हरविंद्र सिंह ने बेहतर खेल प्रदर्शन दिखाया। टॉप 32 से खेलना शुरू किया था ओर अब लगातार राउंड जीतने के बाद टॉप आठ में पहुंच गए थे।
हरविंद ने पहले इंडोनेशिया को हराया फिर क्वाटर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया के खिलाड़ी हेक्टर जूलियो को 06-02 से हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह मुकाबला देर रात तक जारी रहा। 29 अगस्त रैंकिंग मुकाबले शुरू हुए थे। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी हरविंद्र सिंह रिकर्व मैन ओपन में अपना बेहतर खेल प्रदर्शन दिखा रहे हैं।
इससे पहले चीन में आयोजित पैरा एशियन तीरंदाजी प्रतियोगिता में वह कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर से देश का मान बढ़ा चुके हंै। वह कैथल में चीका के अजीत नगर निवासी हैं।