फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भारत को जानो प्रतियोगिता में ओएसडीएवी ने मारी बाजी

Tue, 27 Aug 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत विकास परिषद शाखा कैथल की ओर से आरकेएसडी कॉलेज में विद्यालय स्तर की भारत को जानो व राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता करवाई। इसमें भारत को जानो प्रतियोगिता में ओएसडीएवी और राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में द माइल स्टोन स्कूल ने जीत दर्ज की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक गर्ग की और मुख्य अतिथि आरकेएसडी कॉलेज के प्रधान अश्विनी शोरेवाला और नगर पार्षद विजय गर्ग रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और भारत मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की। भाविप सचिव डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि भारत को जानो में 23 स्कूलों ने वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में हिस्सा लिया। वहीं, राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में 11 स्कूलों ने भाग लिया।
विज्ञापन


भारत को जानो कनिष्ठ वर्ग में ओएसडीएवी स्कूल की टीम प्रथम, बीआरडीएम स्कूल की टीम द्वितीय और आरोही मॉडल स्कूल की टीम तृतीय रही। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में ओएसडीएवी स्कूल की टीम प्रथम, अखिल भारतीय स्कूल की टीम द्वितीय और डीएवी पुलिस स्कूल तृतीय रही। समूहगान में माइलस्टोन सीनियर स्कूल प्रथम, ओएसडीएवी द्वितीय व लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल तृतीय स्थान
विज्ञापन


पर रहा। मंच संचालन सचिव डॉ. अभिषेक गोयल ने किया।

भारत को जानो प्रतियोगिता के संयोजिका निधि शर्मा व राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के संयोजक अशोक गुप्ता रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष चावला, संजय गोयल , रमेश बंसल, हरीश चावला, रामपाल सिंगला, सतपाल शर्मा, राकेश बंसल, नरेश मितल, संजीव गार, नरेश गर्ग आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें