फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलस्टर स्तरीय डीएवी खेलों में छाया ओएसडीएवी स्कूल

Mon, 03 Aug 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
डीएवी खेलों की कलस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल में आयोजित डीएवी खेल की तृतीय क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में ओएसडीएवी स्कूल के खिलाड़ियों ने परचम लहरा दिया। ओएसडीएवी स्कूल करनाल और जींद के खिलाड़ियों को मात देकर उन्होंने यहसफलता हासिल की।
प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं तृतीय क्लस्टर प्रभारी अंजू तलवाड़ और डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जींद के प्रधानाचार्य नीरज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। दीप प्रज्वलन और डीएवी गान के साथ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कैथल, करनाल और जींद के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने योग, शतरंज, तैराकी, स्क्वैश, नेटबॉल और एरोबिक्स जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल, कैथल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई टीम और व्यक्तिगत खिताब अपने नाम किए।
प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खेल शिक्षकों और निर्णायक मंडल की भी सराहना की।
परिणाम : शतरंज में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की लड़कियों की टीमों में ओएसडीएवी कैथल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में भी विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। स्क्वैश में अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में ओएसडीएवी कैथल की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

तैराकी में ओएसडीएवी के सफल बेनीवाल ने अंडर-19 वर्ग में 50 और 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर बैकस्ट्रोक तथा 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 वर्ग में स्वरित और यशिका ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। नेटबॉल में अंडर-14, अंडर-19 वर्ग में ओएसडीएवी कैथल की टीम विजेता रही, जबकि एरोबिक्स और योग प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते।

डीएवी खेलों की कलस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति

डीएवी खेलों की कलस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें