फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में सीएम के ओएसडी ने किया निरीक्षण, देर रात जांच करने पहुंचा प्रशासन बैरंग लौटा

Wed, 16 Dec 2015 12:18 AM IST
कैथल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन




हुडा सेक्टर 19 से लेकर भगवान परशुराम चौक तक हुडा एवं सिंचाई विभाग की जमीन भू-माफिया की नजर संबंधी अमर उजाला के खुलासे पर सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। समाचार प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने पूरी जमीन का निरीक्षण किया। वहीं देर रात एसडीएम मनप्रीत कौर दल बल के साथ मौके पर पहुंची और तहसीलदार को भी मौके पर तलब किया।

 सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को कब्जा करने का प्रयास कर रहे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश जारी किए। विदित रहे कि अमर उजाला द्वारा 15 दिसंबर के अंक में समाचार प्रकाशित कर शहर में हो रहे इन अवैध कब्जों के प्रयास के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन


इस समाचार में अवैध कब्जों के प्रयास एवं भू-माफिया द्वारा किए जा चुके कब्जों को लेकर मामला उठाया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने संबंधित जमीन का अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री के ओएसडी ने कहा कि सरकारी जमीन के दुरुपयोग का अधिकार किसी व्यक्ति को नहीं दिया जाएगा।

  कैथल में लाला चरणदास मार्ग, करनाल रोड से ढांड रोड के हुडा मार्ग तथा सीवन रोड पर अवैध कब्जे करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज किए जाएंगे। समाचार पत्रों के माध्यम से जब अवैध कब्जों के बारे में पता चला, उसी समय जिला अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पिछली सरकारों में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों की परंपरा रही है।  

यदि इन सरकारी जमीनों पर किसी भी व्यक्ति के निवास बने हैं तो उन लोगों को घर से बाहर सड़क तक आने-जाने का रास्ता एक नीति बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा रास्ता बनाने का प्रयास किया गया है। इस जमीन के साथ-साथ हुडा सेक्टर 19 की भी कब्जाई गई सारी जमीन को खाली करवाया जाएगा।

दलबल के साथ पहुंची एसडीएम
सरकार के आदेशों के बाद एसडीएम मनप्रीत कौर प्रशासनिक दलबल के साथ सेक्टर 19 स्थित पानी की टंकी के पास मौके पर पहुंची जहां हुडा की बाहर के साइड किए जा रहे निर्माण की जांच की गई। देर रात तहसीलदार को भी मौके पर बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों विभागों के अधिकारी मौके की जमीन का मिलान कर रहे थे। लेकिन यह तय नहीं हो पाया था कि निर्माण हुडा की जमीन पर हो रहा है या निजी जमीन पर। इससे पूर्व हुडा ने सड़क पर पड़ी ईंटों सहित अन्य निर्माण सामग्री को कब्जे में ले लिया।

विभागों की बेशकीमती जमीन है यहां
शहर में प्राइम लोकेशन पर स्थित यह जमीन करनाल रोड पर स्थित लघु सचिवालय के निकट से लेकर कुरुक्षेत्र रोड तक सड़क के किनारे हुडा सेक्टर 19 व इससे आगे कुरुक्षेत्र रोड से लेकर अंबाला रोड, अंबाला रोड से लेकर भगवान परशुराम चौक तक गंदे नाले एवं सड़क के बीच में सैकड़ों करोड़ रुपये मूल्य की जमीन है। लेकिन कई जगह इस जमीन पर भू-माफिया द्वारा अवैध कब्जे करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व की सरकारों में भी यहां कब्जे किए गए एवं कब्जों के प्रयास हुए। अब फिर से वही प्रयास शुरू होने पर यह मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ था।

दो घंटे इंतजार के बाद बैरंग लौटा अमला
सेक्टर 19 में अवैध निर्माण को लेकर सरकार के आदेश के बाद देर रात तक जमीन की पैमाइन न होने के कारण और जेसीबी न मिलने के कारण एसडीएम मनप्रीत और तहसीलदार ओपी बिश्नोई सहित हुडा के अधिकारी बैरंग लौट गए। हुडा के अधिकारी मौके से निर्माण सामग्री की ट्राली भरकर ले गए। दो घंटे की मश्कत के बाद भी अधिकारी यह फैसला नहीं कर पाए की निर्माण अवैध है या नहीं।
विज्ञापन


रात को पैमाइश पूरी न होने के कारण और जेसीबी न मिलने के कारण अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं की जा रही। सुबह हुडा और राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर पैमाइश की जाएगी। इसके बाद अगर कब्जा अवैध पाया गया तो इसे ढहा दिया जाएगा। फिलहाल निर्माण सामग्री को कब्जे में लिया गया है। रात को मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
मनप्रीत कौर, एसडीएम, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें