फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिल्ली में पड़ाव के लिए संगठनों ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
कलायत में प्रदर्शन को लेकर बैठक करती विभिन्न यूनियनों से जुड़ी महिला। विज्ञप्ति - फोटो : ARchive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। मजदूर संगठन सीटू दिल्ली मेंं तीन दिनों के लिए 72 घंटों के पड़ाव को सफल बनाने की रणनीति तैयार करने में लगा है। इसको लेकर कलायत में संगठन नेताओं की बैठक हुई। इसमें मजदूर संगठन सीटू से जुड़ी यूनियनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मिड-डे-मील वर्कर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी व वन मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता भट्ट धर्मशाला में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

इस दौरान सीटू जिला प्रधान सत्यवान सिंह की अगुवाई में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूनम लौहान, सुरेश व मुकेश दुब्बल ने संयुक्त रूप में की। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन जिला सचिव शकुंतला व सीटू जिला प्रधान सत्यवान ने कहा कि मजदूर वर्ग-स्कीम वर्कर बहुत मुश्किल में है। उन्हें बेशूमार महंगाई के कारण इतना मेहनताना नहीं मिलता कि वे ठीक प्रकार से अपने परिवारों का गुजर बसर कर सकें। वे वर्षों से अलग-अलग परियोजनाओं व विभागों में काम कर रहे हैं। बच्चों महिलाओं के पोषण, तरह-तरह के टीकाकरण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, वातावरण को हरा-भरा करना व सफाई के कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने जैसे कार्यों में लगे हैं। इनके कार्य समाज को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। न्यूनतम वेतन भी उन्हें नही दिया जा रहा है। इसलिए सारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वे एक से तीन दिसंबर तक दिल्ली रामलीला मैदान में पड़ाव डालेंगे और संसद की तरफ मार्च करेंगे। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता कर्मबीर कौलेखां, सतपाल बेदी व पाल सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें