फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा : मलिक

Wed, 17 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। भाजपा जाखौली मंडल अध्यक्ष व राजौंद पंचायत समिति के ब्लॉक प्रधान प्रतिनिधि अनील मलिक ने कहा कि विपक्ष बिना तथ्यों और प्रमाणों के जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। जबकि भाजपा लोकतंत्र की मजबूती और पारदर्शिता के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। मलिक ने कहा कि एसआईआर जैसे सुधारात्मक कदम प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और सिस्टम को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं, लेकिन विपक्ष इन्हें गलत तरीके से पेश कर भ्रम फैलाने में लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं, विपक्ष अपनी हार की आशंका के चलते वोट चोरी जैसे बेबुनियाद मुद्दे उछालकर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें