फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्नातक में 6 तक दाखिले का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया लंबी खिंचने के बावजूद अब तक सभी सीटें नहीं भर पाई हैं। अब विद्यार्थियों के पास दाखिले का एक और मौका है। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा ने यूजी और पीजी पंजीकरण की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर तक बढ़ाई है।
जिले के कॉलेजों में स्नातक में करीब 10 हजार सीटें हैं। इनमें करीब 10 से 20 प्रतिशत सीटें अब भी खाली बताई जा रही हैं। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में 1566, आरकेएसडी कॉलेज में करीब 2200, राजकीय कॉलेज कैथल में 740 और जाट कॉलेज में करीब 840 सीटें हैं। राजकीय कॉलेज, जाट कॉलेज और आईजी कॉलेज में अभी भी काफी सीटें खाली हैं। आरकेएसडी कॉलेज में करीब 1900 दाखिले हो चुके हैं। यहां बची ज्यादातर सीटें आरक्षित श्रेणी की हैं जबकि कुछ पाठ्यक्रमों में एक-दो सीटें ही खाली हैं। इवनिंग सत्र में भी आरकेएसडी और आईजी कॉलेज में सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

-

मई में शुरू हुई थी दाखिले की प्रक्रिया
हरियाणा के कॉलेजों में यूजी दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हुई थी। बाद में पंजीकरण की अंतिम तारीख कई बार बढ़ाई गई और 12 जुलाई तक आवेदन लिए गए। इसके बाद मेरिट सूची और काउंसलिंग के चरण हुए। इसके बाद खाली सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग का चरण शुरू हुआ।
विज्ञापन

-
कॉलेजों में दाखिले के लिए पोर्टल 6 अक्तूबर तक खुला है। आरकेएसडी कॉलेज में ज्यादातर सीटें भर चुकी हैं। अब मुख्य रूप से आरक्षित श्रेणी की सीटें खाली हैं और कुछ पाठ्यक्रमों में एक-दो सीटें ही बची हैं। जिन विद्यार्थियों का दाखिला किसी कारण से नहीं हो पाया है, उन्हें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। - डॉ. गगन मित्तल, प्राचार्य, आरकेएसडी कॉलेज, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें