फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तकों को केवल दर्ज नहीं किया जाता बल्कि उन्हें अपने कदमों से पूरा किया जाता है : रवि

विज्ञापन
बीएलओ के साथ सुपरवाइजर प्रकाश रवि गर्ग
विज्ञापन
कलायत। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य के अंतिम चरण में बीएलओ दिनभर में किलोमीटर के हिसाब से फासला तय करते हुए घर-घर जा कर डाटा एकत्र करने में लगे हैं। सुपरवाइजर प्रकाश रवि गर्ग ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे लंबी यात्रा संसद तक नहीं बल्कि हर मतदाता के घर तक जाती है और इस यात्रा की असली पथिक हैं हमारे बीएलओ साथी। हर गली, हर मोड़ और हर दरवाजे पर लोकतंत्र की यह एक नई दस्तक है। कलायत के बूथ संख्या 19 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नगर पालिका कलायत का बूथ संख्या 19 में कुल 1241 मतदाता हैं। पहली नजर में यह केवल एक छोटा सा आंकड़ा लगता है लेकिन इसके पीछे छिपी है लगभग तीन किलोमीटर लंबी जिम्मेदारी। यह बूथ खट्टर मोहल्ला वार्ड नं. 4 से आरंभ होकर रेलवे रोड के साथ-साथ चलता हुआ अनाज मंडी को पार करता है और अंतत: रेलवे स्टेशन तक पहुंचता है। इस वार्ड में बीएलओ उषा और सहायक बबली दिन भर तपती धूप, थकान और लंबी दूरी की परवाह किए बिना निरंतर घर-घर पहुंच रही हैं।

बीएलओ के साथ सुपरवाइजर प्रकाश रवि गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें