फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आठ दिन के रिमांड पर अफीम सप्लायर

Sat, 29 Nov 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 505 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में गिरफ्तार किए गए अफीम सप्लायर, गांव जाखौली निवासी अभिमन्यु उर्फ सोनू को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए आठ दिन के रिमांड पर भेज दिया। बरामदगी से जुड़े इस मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह और एसआई जयभगवान की टीम कर रही है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 18 नवंबर को सीआईए-1 के एएसआई कमलजीत सिंह की टीम ने सूचना पर कैथल बाईपास करनाल रोड ब्रिज पर लाल रंग की संदिग्ध स्कूटी सहित आरोपी गौरव, निवासी लाल प्याऊ सर्राफा बाजार कैथल, को काबू किया था। उसकी तलाशी के दौरान एक पॉलीथिन से 505 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। घटना के बाद आरोपी गौरव के खिलाफ थाना तितरम में प्राथमिकी दर्ज की गई और पूछताछ शुरू की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें