फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अफीम सप्लायर को किया गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक सैल ने 439 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई नरेंद्र सिंह की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए आरोपी रजनेश निवासी गांव रफियाबाद, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) को काबू किया गया। उल्लेखनीय है कि 22 मई को एएसआई राजेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देवीगढ़ के पास वाटर सप्लाई क्षेत्र में दबिश देकर गांव नैना निवासी शमशेर को गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से 439 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। मामले की आगे की जांच एएसआई नरेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी शमशेर ने कबूला था कि उसे यह अफीम रजनेश ने उपलब्ध कराई थी। रजनेश के पास से पुलिस ने 10 हजार रुपये ड्रग मनी भी बरामद की। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें