फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान में ट्रक से लाते थे अफीम और चूरापोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक के जरिये दूसरे राज्यों में सामान पहुंचाने के बाद वापस आते समय पंजाब व हरियाणा में नशा तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव हरनौली निवासी बिंद्र के रूप में हुई है। आरोपी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान तक ट्रक में सामान लेकर जाता था और आते समय अफीम और चुरापोस्त ले आता था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की अगुवाई में एएसआई दलशेर सिंह की टीम द्वारा कमहेड़ी में नाका लगाया गया। पुलिस को गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी कि हरनौली निवासी बिंद्र ट्रक ड्राइवर है, जो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान में ट्रक से सामान पहुंचाने के बाद वापसी के दौरान पंजाब व हरियाणा में नशा तस्करी करता है। पुलिस द्वारा नया गांव साइड से आए बिंद्र हरनौली को काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 250 ग्राम अफीम व 2 किलो चुरापोस्त बरामद हुआ। थाना चीका में मामला दर्ज करके आरोपी को एएसआई प्रदीप कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें