फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अपराधों पर अंकुश के लिए चलाया ऑपरेशन आक्रमण

Tue, 21 May 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस ने टीमों ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर विभिन्न मामलों में आरोपियों को काबू किया।

अभियान के तहत अवैध शराब तस्करों व खुर्दों पर कार्रवाई करते हुए सात मामलों में सात आरोपी काबू कर लिए गए। उनके कब्जे से 54 बोतल देसी व 20 बोतल हथकढ़ी शराब व 435 लीटर लाहन बरामद हुआ।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी सुभाष नगर कैथल निवासी संजीव को 14 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। जाखौली अड्डा कैथल से आरोपी कुकरकंडा निवासी राजेंद्र कुमार को 27 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। कलायत पुलिस ने आरोपी बाता निवासी धनपत को उसके मकान पर दबिश देकर काबू कर उसके कब्जे से अवैध शराब की भठ्ठी सहित 75 लीटर लाहन व 10 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की।

पूंडरी पुलिस ने आरोपी पाई निवासी रमेश को 100 लीटर लाहण सहित काबू किया। थाना राजौंद पुलिस ने आरोपी मंडवाल निवासी भूपेंद्र सिंह को 150 लीटर लाहण सहित काबू कर लिया।

सीवन पुलिस ने आरोपी डेरा राय सिख कांगथली निवासी आरोपी महेंद्र सिंह को 110 लीटर लाहण व 10 बोतल हथकढ़ी शराब सहित और तितरम पुलिस ने जाखौली निवासी गुरदेव को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू किया।

चार सटोरिये काबू ः चार सटोरियों को काबू करके कब्जे से 8730 रुपये सट्टा राशि बरामद की गई। नानकपुरी कॉलोनी निवासी आरोपी सन्नी, शक्ति नगर कैथल निवासी विक्रम, सिरटा रोड निवासी सिमरन सिंह और महादेव कॉलोनी कैथल निवासी रमन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

7.66 ग्राम हेरोइन बरामद ः थाना शहर पुलिस ने एक आरोपी को 7.66 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू कर लिया। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि वाल्मीकि बस्ती कैथल निवासी विशाल हेरोइन (चिट्टा) बेचता है। जो अभी अशोका सेलर वाली सड़क श्मशान घाट के सामने बने तालाब के पास नशा बेचने के लिए खड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध विशाल उपरोक्त को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 7.66 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें