कैथल। कैथल सहित पूरे हरियाणा प्रदेश में बढ़ रहे व्यापक नशा व नशा सप्लायरों पर पुलिस की लगातार नाकामी और भाजपा की नायब सरकार की उदासीनता पर कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने तीखा हमला बोला।
आदित्य ने कहा कि हरियाणा में नशे का नासूर अब हर घर तक पहुंच गया है। युवा अपनी ही नसों में जहर घोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 40 एमआरपी का इंजेक्शन 1000 में, 10 एमएल डोज सेट 100 रुपये में बिक रहा है। भाजपा सरकार नशा मुक्त हरियाणा के झूठे दावे कर रही है। नए साल के डेढ़ महीने में ही नशा सप्लाई के मामले 81% बढ़ गए हैं। यह सरकार के संरक्षण का सबूत है।
विधायक ने कहा कि भाजपा के शासन में आज नशा माफिया, सफेदपोश आकाओं के साथ मिलकर युवाओं की नस्ल बर्बाद कर रहे हैं। जिले में पुलिस थानों से फोन पर सूचना मिलने के बावजूद रेड न करना साबित करता है कि नशा तस्करों को ग्रीन सिग्नल मिला हुआ है। संवाद