फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में खुले व टूटे मेनहोल बने हादसों का कारण

विज्ञापन
मुख्य सड़क पर टूटा पड़ा मेनहोल
विज्ञापन
राजौंद। कस्बे की मुख्य सड़क के दोनों ओर बने सीवरेज लाइन के मेनहोल इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। ठेकेदार की ओर से मेनहोल तैयार करने के बाद उनके आसपास मिट्टी नहीं भरी गई जिससे वे सड़क से ऊंचे-नीचे व खुले रूप में पड़े हैं। कई जगहों पर मेनहोल के ढक्कन भी टूट चुके हैं जिसके कारण गहराई साफ दिखाई देती है और दुर्घटना का जोखिम और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण पहले से ही अधूरा पड़ा है जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं कुछ दिन पहले बनाए गए मेनहोल को भी बिना समतल किए ऐसे ही छोड़ दिया गया। इसके कारण अनजान वाहन चालक कई बार संतुलन खो बैठते हैं और हादसे का शिकार हो चुके हैं। दुकानदारों, नागरिकों और वाहन चालकों में इस लापरवाही को लेकर भारी रोष है। लोगों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इन मेनहोल को सही करने और सड़क को समतल बनाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

मुख्य सड़क पर टूटा पड़ा मेनहोल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें