फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिंक बूथ में केवल महिलाएं कर सकेंगी मतदान

Sun, 24 Mar 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद चुनाव आयोग की ओर से मतदान की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इनके तहत इस बार लोकसभा चुनाव में पिंक बूथ (गुलाबी मतदान केंद्र) बनवाएं जाएंगे। इनमें केवल महिलाएं ही मतदान करेंगी। जिले में 854 मतदान केंद्र हैं। हालांकि यह पिंक बूथ विधानसभा के अनुसार ही बनाएं जाएंगे।

बूथ को गुलाबी रंग से सजाएंगे ः आगामी 25 मई को मतदान वाले दिन यहां महिलाओं के लिए गुलाबी मतदान केंद्र तैयार रहेगा। इस मतदान केंद्र में सिर्फ महिलाएं ही वोट कर पाएगी और केंद्र में महिलाओं से जूड़ी हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। पूरे बूथ को पिंक रंग से सजाया जाएगा और कोशिश यह रहेगी कि बूथ में जो मतदान दल तैनात होगा वह महिला प्रधान होगा।
विज्ञापन


इस बार लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को घर से ही मतदान करने का नया फैसला लिया है। इस फैसले के तहत चुनाव आयोग का एक कर्मी मतदान करवाकर संबंधित बूथ पर वापस आएगा। कैथल जिले के में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें कैथल सहित कलायत, गुहला-चीका, पूंडरी और कलायत शामिल है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत आगामी 25 मई को होने वाली मतदान प्रक्रिया में इस बार भी महिलाओं के लिए विशेष पिंक बूथ बनाएं जाएंगे। यह पिंक बूथ विधानसभा के अनुसार बनाएं जाएंगे। हालांकि अभी तक इनकी संख्या अभी तक निर्धारित नहीं की गई है। जल्द ही संख्या को निर्धारित किया जाएगा।

- सुभाष चंद, चुनाव कानूनगो, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें