जिले में कोरोना से बचाव के लिए की जा रही वैक्सीनेशन की गति बुधवार को फिर से धीमी हो गई। 15 स्थानों पर केवल 302 व्यक्तियों को वैक्सीन का पहला और दूसरा टीका लग पाया। पहला टीका लगवाने वाले व्यक्तियों की संख्या 279 रही, जबकि दूसरा टीका केवल 23 व्यक्तियों ने ही लगवाया। वैक्सीनेशन के लिए बने सात केंद्रों पर तो कोई भी व्यक्ति टीका लगवाने नहीं पहुंचा। केवल आठ स्थानों पर ही लोगों ने टीकाकरण करवाया।
वहीं बुधवार को जिले में 23 नए कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए और ठीक भी 23 ही हुए। अब जिले में कोरोना के 104 एक्टिव केस हैं। अब तक मिले 4205 संक्रमित मरीजों में से 4045 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं और 56 की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगवाएं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार व विभाग की ओर से जो नियम निर्धारित किए गए हैं, उनका पालन करें। मास्क का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।