गांव भानपुरा में एक बैंक उपभोक्ता के खाते से ऑनलाइन 74 हजार 476 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव भानपुरा निवासी सीटू राम ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनका एसबीआई बैंक में खाता है। 24 जून को उन्होंने गुगल-पे माध्यम से बलराम शर्मा के खाते में 1280 रुपये भेजे थे। इस दौरान ये राशि उनके खाते से कट चुकी थी, लेकिन जिसमे पास भेजना चाहते थे, वहां नहीं पहुंची। इसके बाद पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद उनके पास अज्ञात नंबर से किसी व्यक्ति का फोन आया। जो खुद को गुगल-पे हेल्पलाइन बता रहा था। इसके बाद कई बार अज्ञात नंबरों से फोन आया। इस दौरान उसके बैंक खाते से पहली बार में 24 हजार 989 रुपये कट गए। इसके बाद 24 हजार 898 व अंतिम बार 24 हजार 898 रुपये कट गए। इन सभी राशि कटने का उनके पास कोई मैसेज नहीं आया। पीड़ित ने कहा कि उसके साथ 74 हजार 476 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।