फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए चल रहा विशेष अभियान

विज्ञापन
मतदान केंद्र पर दावे व आपत्तियां लेते बीएलओ। संवाद
विज्ञापन
कलायत। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए कलायत विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन विशेष अभियान तिथियों के दौरान सभी मतदान केंद्र स्तर के अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर आमजन से मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त कर रहे हैं। इसका उद्देश्य मतदाता सूचियों को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। निर्वाचन विभाग ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष अभियान के दौरान अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम, विवरण एवं अन्य आवश्यक जानकारी जांचें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि, नाम से संबंधित समस्या और अन्य आपत्ति हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित बीएलओ के माध्यम से दावा या आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की महत्वपूर्ण आधारशिला है। इसलिए सभी पात्र नागरिकों को इस विशेष अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अपने मताधिकार से संबंधित जानकारी को सुनिश्चित करना चाहिए। इस दौरान सुपरवाइजर रवि प्रकाश गर्ग और बूथ लेवल अधिकारी रीना, रेखा, शशि, बाला देवी, उषा, नीलम, अमरजीत और सुखबीर कुमार मौजूद रहे।

मतदान केंद्र पर दावे व आपत्तियां लेते बीएलओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें