फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गांव एक गोत्र में शादी पर तुरंत रोक लगाई जाए : कडेला

Wed, 04 Feb 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। सर्वजातीय कडेला खाप जनकल्याण फाउंडेशन और भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टेकराम कडेला ने प्रदेश प्रभारी सुभाष बड़सीकरी के निजी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस और बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर कडेला ने कहा कि एक गांव, एक गोत्र और सीम लगते गांवों में शादियों पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन

कडेला ने सरकार से अपील की कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि आज प्रदेश में सामाजिक ताना-बाना धीरे-धीरे बिगड़ रहा है। उनका कहना था कि तीन या चार बच्चों वाले माता-पिता भी लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं, जिसका असर भविष्य की पीढ़ियों पर पड़ेगा। इसलिए यह स्थिति तुरंत रोकी जानी चाहिए।

प्राकृतिक खेती और किसान कल्याण पर जोर ः इस अवसर पर कडेला ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा चलाए जा रहे प्राकृतिक खेती मिशन का उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया कि आज देश में 40 लाख किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। कडेला ने कहा कि हर किसान को अपने घर में एक देसी गाय रखना चाहिए, जिससे गोबर और मूत्र से खाद तैयार कर प्राकृतिक खेती में योगदान दिया जा सकता है। इसके लिए हरियाणा सरकार किसानों को 30,000 रुपये का ऋण भी प्रदान कर रही है।
विज्ञापन


इस चर्चा में चौधरी टेकराम कडेला के साथ अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी बीरा राम दालमवाला, जिला जींद के प्रधान अजमेर दालमवाला, प्रदेश महासचिव मपड थुआ और कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें