फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 41 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। जबकि 41 नए मामले सामने आए हैं। कुल 2304 केस कोरोना के हो गए हैं। जिसमें से 392 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गांव सैर निवासी 60 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव थी। जिसकी पटियाला के जीएमसी में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। वह ऑक्सीजन पर थी। नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को 41 नए मामले सामने आए। जिसमें एसबीआई लघु सचिवालय के निकट, एसबीआई किठाना के कर्मचारी, एलडीएच, एके मित्तल अस्पताल नर्स सहित अन्य लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन लोगों में इसके अलावा कौल, रसीना, बरोट, बाता, कुलतारण, सेरहधा, चीका, एसबीआई बैंक, डिफेंस कालोनी कैथल, सनसिटी, शोरा कोठी, पिलनी, जाजनपुर, खरौदी, चीका, जांबा, सांच, ढांड, खरादिया मोहल्ला, खुराना रोड, बलवंती, फरल, पाई रोड पूंडरी, एडवोकेट कालोनी चीका, सीवन गेट कैथल, डोगरा गेट कैथल, रोहेड़ा से संक्रमित हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में कुल 2304 केस हो गए हैं। जिसमें शुक्रवार को 41 नए मामले सामने आए हैं। 392 एक्टिव केस हैं। 1875 लोग रिकवर हो चुके हैं। शुक्रवार को 36 रिकवर हुए। 37 संक्रमित लोगों की अभी तक मौत हुई है।
गांव पिलनी में डॉ. रजनीश की अध्यक्षता में एमपीएचडब्ल्यू अनिल कुमार सहयोगी व एमपीएचडब्ल्यू बिना देवी के सहयोग से सरकारी स्कूल के अध्यापकों, प्राइवेट स्कूल के अध्यापकों, आंगनबाड़ी वर्करों आंगनबाड़ी, सहायकों और मिड डे मील कर्मचारियों व अन्य जो समय पर उपलब्ध या इच्छुक लोग थे, उनका करोना का टेस्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें