कैथल। राजौंद मार्ग पर गांव तारागढ़ में कार की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया। गांव थुआ के देवा सिंह ने राजौंद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे जब उसका पिता इंद्र सिंह गांव तारागढ़ से जा रहा था तो एक अज्ञात कार चालक द्वारा अपनी गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह से जख्मी उसके पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद