कैथल। पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस द्वारा जानकारी के अनुसार सीआईए-1 टीम ने सिरटा रोड पर स्थित राजबाह पर गुप्त सूचना के बाद दबिश देकर करीब 23 वर्षीय आरोपी फर्शमाजरा निवासी गगनदीप को काबू किया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध 315 बोर देसी पिस्तौल सहित एक खाली कारतूस बरामद किया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।