फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सहसचिव व कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन

Wed, 19 Feb 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन भरने के अंतिम दिन मंगलवार को चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें से प्रधान पद के लिए एक, उप प्रधान पद के लिए दो और सह सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार शामिल हैं।

मंगलवार को सहसचिव पद पर अमित रोहिल्ला और कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार भाटिया के विरोध में किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन नहीं किया। इसलिए उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया जाएगा। इनकी घोषणा चुनाव परिणाम के दिन होगी।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी एडवोकेट जय प्रकाश जागलान, उप चुनाव अधिकारी एडवोकेट विजय कुमार शर्मा, दरवेश कादयान और ओम प्रकाश सिरसवाल ने बताया कि नामांकन दाखिल करने वालों में प्रधान पद के लिए प्रदीप धारीवाल, उप प्रधान पद के लिए हेमराज वाधवा और संजीव सैनी व सह सचिव पद के लिए अमित रोहिल्ला शामिल रहे। प्रदीप धारीवाल 2020 में बार एसोसिएशन के उप प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन


हेमराज वधवा भी एक बार 2020 में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद पर चुने जा चुके हैं। वे वर्ष 2017 से वकालत

के पेशे में हैं। संजीव सैनी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वे सन 2009 से प्रैक्टिस में हैं।

इसी प्रकार अमित रोहिल्ला ने भी पहली बार नामांकन भरा है। वे 2017 से वकालत कर रहे हैं। इससे पूर्व सोमवार को संदीप शर्मा ने प्रधान पद के लिए, सचिन सिंघल और उमेश ने सचिव पद के लिए व दिनेश कुमार भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किए थे। जबकि प्रकार प्रधान, उप प्रधान और सचिव पद पर दो-दो उम्मीदवार होने के कारण सभी में आमने-सामने की टक्कर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें