फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाजपा नेता के भाइयों से लूट में एक और गिरफ्तार

Fri, 09 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका में शाम के समय बाइक दुकान से घर लौट रहे भाजपा नेता के दो भाइयों पर चाकू से हमला करने के मामले में सीआईए वन की टीम ने दूसरे आरोपी को काबू कर लिया है। इस मामले में सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने चीका निवासी आरोपी प्रवीन उर्फ पीन्नी को गिरफ्तार किया है।

शक्ति नगर चीका निवासी सन्नी ने शिकायत दी थी कि 28 अप्रैल को शाम के समय वह अपने भाई के साथ गुहला रोड चीका स्थित उनकी दुकान जिंदल कम्यूनिकेशन से बाइक पर घर आ रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने उन पर चाकू से हमला किया व उनका बैग छीनकर भाग गए थे। दो बैग से 60-70 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन व दुकान की चाबी थी। चीका थाने में केस दर्ज कराया गया था। सीआईए-वन पुलिस ने पांच मई को आरोपी संजय बस्ती चीका निवासी रवि को काबू करके अदालत से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि दौरान आरोपी रवि को अपने दोस्त के साथ स्नेचिंग की योजना बनाने के स्थान नगरपालिका की खाली पड़ी दुकानों के ऊपर स्थान की पहचान करने के लिए छह मई की शाम ले जाया गया। आरोपी रवि ने पुलिस की हिरासत से भागने के लिए साइड में खड़े ईएचसी राकेश को धक्का देकर दुकान से नीचे गिरा दिया व दुकान के ऊपर से छलांग लगाकर भाग गया था।
विज्ञापन


बाद में पुलिस उसे खरौदी से काबू कर लिया गया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान बैग छीनने में उसके साथी की पहचान प्रवीन के रूप में हुई थी। आरोपी प्रवीन को वीरवार को अदालत में पेश कर पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें