फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जानलेवा हमले के मामले में एक और काबू

Tue, 05 May 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना चीका क्षेत्र में व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण के अनुसार समाना (पंजाब) निवासी जरनैल को काबू कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शिकायतकर्ता प्रेमपाल सिंह के अनुसार 16 अप्रैल को उसके पिता रणजीत सिंह बीडीओ कार्यालय चीका गए थे, जहां पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में रणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल गुहला में भर्ती कराया गया। मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें