फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अफीम के मामले में एक और आरोपी काबू

Wed, 18 Jun 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने दो किलो 608 ग्राम अफीम की बरामदगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश से अफीम लाने में मुख्य आरोपी के साथ शामिल था। गत 8 जून को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने सूचना पर पूंडरी के हाबड़ी गेट क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी शिवम शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पॉलीथिन में पैक दो किलो 608 ग्राम अफीम बरामद की गई। पूंडरी थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच एएसआई मनोज कुमार को सौंपी गई। पूछताछ के दौरान शिवम शर्मा ने खुलासा किया कि वह यह अफीम पूंडरी निवासी विजय के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश से लाया था। सूचना पर एएसआई मनोज कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी विजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें