कैथल। ट्रांसपोर्ट नगर में चोर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय से एक लाख आठ हजार रुपये व गोशाला के गुल्लक से सात हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी जयभगवान ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसका ट्रांसपोर्ट नगर कैथल में शिव शंकर ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम से कार्यालय है। चार जून की रात अज्ञात आरोपी उसके कार्यालय में रखी अलमारी से एक लाख आठ हजार रुपये और दफ्तर में रखे गोशाला के गुल्लक से करीब सात हजार रुपये चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद