कैथल। तीन लाख के मुद्रा लोन का झांसा देकर एक व्यक्तिे से एक लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में उझाना निवासी गुलशन ने बताया कि उसके मोबाइल पर आठ अगस्त को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। आरोपी ने कहा कि आपका प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर लोन पास हुआ है। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि इस लोन को लेने के लिए पहले 3750 रुपये का फाइल खर्च आएगा। आरोपी के गहने पर उसने गुगल-पे के माध्यम से ई- ट्रांजेक्शन कर दिए। इसके बाद अलग-अलग बातें बोलकर एक लाख 2700 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।