एंटी नारकोटिक्ससेल ने फतेहपुर से एक नशा तस्कर को 1 किलो 320 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। आरोपी का न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल ने रेस्ट हाउस पूंडरी के पास से करनैल सिंह निवासी फतेहपुर को 1 किलो 320 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू किया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। संवाद