कैथल। टयोंठा गांव में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। फतेहपुर निवासी अजय कुमार ने पूंडरी थाने में दी गई शिकायत में बताया कि वह गांव रसीना में सीएससी चलाता है। चार फरवरी को वह मोटरसाइकिल से रसीना अपने सीएससी के लिए जा रहा था। सुबह जब वह टयोंठा गांव से निकलकर नहर के पास पहुंचा तो एक कार चालक ने उसे साइड मार दी। इससे वह मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गया। तभी कार से तीन लड़के उतरे और चालक कार में ही बैठा रहा। उतरे तीनों लड़कों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। बाद में शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्होंने करनाल के एक अस्पताल से उपचार करवाया। उसने बताया कि जनवरी में उसका पड़ोसी निर्मल सिंह से उसका झगड़ा हो गया था। उसे शक है कि निर्मल सिंह के कहने पर अज्ञात ने उसे घायल किया है। पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। संवाद