फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल

Mon, 13 Jul 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शनिवार रात में दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति मौत व एक गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव सांघन के निकट हादसे में एक की मौत हुई है। वहीं दूसरा हादसा जगदीशुपरा के निकट हुआ।
विज्ञापन


एएसआई रामकुमार व हेड कांस्टेबल जसबीर ने बताया कि गांव सिणद निवासी अशोक कुमार गांव बाबलदाना में ट्रैक्टर मेकेनिक है।  जोगिन्द की पाड़ला में दुकान है। दोनों मोटर साइकिल पर घर आ रहे थे। गांव सांघन के पास मोटर साइकिल फिसल गई। जिसमें 22 वर्षीय अशोक कुमार व जोगिन्द्र घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि अशोक कुमार परिवार में एक ही लड़का था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

दूसरा हादसा गांव जगदीश पुरा के पास में हुआ। अज्ञात वाहन मोटर साइकिल को टक्कर मार कर फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में असंध के गांव थाल निवासी  जसविन्द्र ने बताया कि उसका भतीजा प्रदीप मोटर साइकिल पर अंबाला रोड पर जा रहा था। गांव जगदीश पुरा के पास में अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें