फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसों में एक की मौत, पांच लोग घायल

Wed, 22 Feb 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत/कैथल/ढांड। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव कैलरम के पास हुई सड़क हादसे में एक मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, पाई रोड पर कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। उन््हें भर्ती कराया गया है। उधर, करनाल पटियाला हाईवे पर दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कलायत पुलिस में दी अपनी शिकायत में गांव बात्ता निवासी सूबे सिंह ने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चला रहे एक व्यक्ति ने उनके चाचा की बाइक को सीधे टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूबे सिंह ने बताया कि कैथल में एक शादी में शामिल हो कर उनका चाचा सुखपाल (48) व विजय पाल अपनी बाइक पर गांव वापस आने के लिए निकले। सूबे सिंह ने बताया कि उनकी बाइक के पीछे वह अपनी बाइक पर आ रहा था। सायं करीब साढ़े चार बजे गांव कैलरम की और आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने सीधे उनके चाचा की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुखपाल व विजय पाल बाइक सहित दूर जा पड़े। गाड़ी चालक कुछ दूरी पर अपनी गाड़ी को छोड़ कर मौके से भाग गया। उन्होंने घायलों को संभाला तो उनके चाचा सुखपाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और विजयपाल की सांसें चल रही थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है।

उधर, पूंडरी थाना में दी शिकायत में पूंडरी की इंद्रा कॉलोनी निवासी सतपाल ने बताया कि 17 फरवरी को शाम को करीब ढाई बजे वह व उसका साथ बलजीत अपने घर से पाई रोड पर करीब एक किलोमीटर चले थे। तभी पूंडरी की तरफ से एक तेज गति से कार आई। कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वे दोनों घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


उधर, करनाल पटियाला हाईवे पर गांव कौल के नजदीक पबनावा मोड़ पर कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बाइक सवार निगदू निवासी रखला (62) व रोहताश (30) घायल हो गए।

घायल रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह व उसका दादा 21 फरवरी को करीब ढाई बजे अपनी बुआ के घर से आ रहे थे। जब गांव कौल के नजदीक पहुंचे तो कौल की तरफ से तेज स्पीड में एक कार आई। कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वे दोनों सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोग जमा हो गई। हादसे में वे घायल हो गए थे। राहगीरों ने एंबुलेंस से सिविल अस्पताल कैथल में पहुंचाया। ढांड थाना एसएचओ रामपाल ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें