फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक करोड़ से सुधरेगी 7 स्टेडियमों की हालत

Tue, 09 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले के सात खेल स्टेडियमों की स्थिति सुधारने के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क आर्डर जारी कर दिए हैं।

जिला खेल अधिकारी राजरानी और कोच राजेश कुमार तथा कोच प्रशांत राय ने राजीव गांधी स्टेडियम सहित सभी स्टेडियमों का निरीक्षण किया। इसके बाद कमेटी ने एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार की है, जो सभी कार्यों की निगरानी करेगी। जिला खेल अधिकारी राजरानी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र लिखकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पांच राजीव गांधी सहित सात अन्य स्टेडियमों में करीब एक करोड रुपए से रिपेयर कार्य करवाए जाने है। यह बजट डेढ़ साल से पहले मंजूर हो गया था वही गांव पाई में जिले की पहली कबड्डी का अकादमी बनाई जा रही है। बजट के अभाव में करीब दो साल से निर्माण कार्य बंद था लेकिन अब पीडब्ल्यूडी विभाग के पास बजट आ चुका है। कार्य शुरू करने के लिए अंतिम स्वीकृति के लिए फाइल को मुख्यालय भेज दी गई है।

खिलाड़ियों का कहना है कि अगर जिले में अच्छे मैदान और कोच नियुक्त किए जाए तो उन्हें अपने जिले में अभ्यास की सुविधा मिलेगी तो वे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


जिले के सभी राजीव गांधी और इंदौर स्टेडियम का निरीक्षण किया गया है जल्द ही काम शुरू होगा । पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र भी लिखा गया है फतेहपुर पुंडरी स्थित स्टेडियम में बास्केटबाल व फुटबाल के पुराने पोल हटा दिए गए हैं। -राजरानी जिला खेल अधिकारी कैथल

राजीव गांधी खेल परिसर सहित अन्य स्टेडियम की रिपेयरिंग को लेकर वर्क आर्डर किया जा चुके हैं । सभी जगह पर कार्य शुरू हो जाएंगे

इसके लिए संबंधित अध्ययन से निर्देश दिए जाएंगे जल्द से जल्द काम शुरू होगा। -वरुण कंसल एक्शन पीडब्ल्यूडी विभाग

स्टेडियमों और अनुमानित खर्च

n
हॉकी अकादमी हाबड़ी ः 7,11,000 रुपये

n
राजीव गांधी खेल परिसर क्योड़क : 21,10,000 रुपये

n
राजीव गांधी खेल परिसर फतेहपुर : 13,75,000 रुपये

n
राजीव गांधी खेल परिसर भाणा : 21,11,000 रुपये

n
राजीव गांधी खेल परिसर मलिकपुर : 18,77,000 रुपये

n
छोटू राम इंडोर स्टेडियम: 4,92,000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें