जिले में कोरोना के महज 8 सक्रिय केस रह गए हैं। सोमवार को एक ओर व्यक्ति ने कोरोना को मात दी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 210 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 850 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.6 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3 प्रतिशत है। जिले में कुल 8 कोरोना के सक्रिय केस रह चुके हैं, जिनमें 7 मरीज होम आईसोलेशन तथा अन्य में 1 है। पूरे जिले मेें अभी तक 3 लाख 59 हजार 895 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 2 लाख 97 हजार 175 व्यक्तियों को पहली डोज व 62 हजार 720 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। सोमवार को 9570 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक के तौर पर 20010 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 12870 कोविशील्ड तथा 7140 कोवॉक्सीन है।