फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू का मिला एक केस, मरीजों की संख्या 10 पहुंची

Sat, 06 Sep 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को एक नया मरीज मिलने के बाद इस साल मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। पिछले साल डेंगू के 77 केस मिले थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के चलाए जा रहे डोर-टू-डोर अभियान में लोगों से घरों के बाहर पानी जमा न होने देने, कूलर व फ्रिज की ट्रे साफ करने, गमले व छतों पर रखे सामान में पानी न रुकने देने की अपील की जा रही है।

नागरिक अस्पताल में डेंगू के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच निशुल्क है और निजी लैब के लिए 600 रुपये शुल्क तय किया गया है। ज्यादा शुल्क लेने वालों पर कार्रवाई होगी। जिले में लार्वा मिलने पर अब तक 2543 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें