फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत में अवैध कॉलोनी काटने पर केस दर्ज

Wed, 26 Mar 2014 12:07 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत के अर्बन एरिया में शामिल किए जाने के बावजूद अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। जिला टाउन प्लानिंग विभाग की ओर से कलायत थाना में ऐसे कई कॉलोनाइजरों के खिलाफ शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


जिसमें से पुलिस ने फिलहाल एक कालोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शेष के खिलाफ भी शीघ्र ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में जिला टाऊन प्लानर अशोक गर्ग ने बताया कि कलायत में अर्बन एरिया का ऐलान कर दिया गया है।

यहां बिना अनुमति के कालोनी काटना अवैध है। पहले भी कई कालोनाइजरों के खिलाफ केस दर्ज करवाए गए हैं। इस समय भी कई कालोनाइजरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस ने कालोनाइजर करनैल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में डीटीपी ने बताया कि आरोपी करनैल सिंह ने सजूमा रोड पर सात कनाल 14 मरले भूमि में विभाग की बिना अनुमति के रिहायशी एवं कामर्शियल प्रयोग के उद्देश्य से अवैध कालोनी काटी है। कलायत थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस शिकायत के अनुसार अवैध कालोनी काटने वाले कालोनाइजरों के खिलाफ केस दर्ज करेगी। फिलहाल करनैल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें