फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हथकढ़ी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 15 Aug 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने दो मामलों में चलती शराब भट्ठी, 10 बोतल हथकढ़ी शराब, 52 बोतल देशी शराब और 25 लीटर लाहन बरामद किया। एक आरोपी को तो पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन दूसरा भाग निकला। चौकी किठाना के एएसआई नरेंद्र कुमार और एचसी राकेश की टीम ने सूचना पर तारागढ़ निवासी नरेश के खेत कोठा पर दबिश दी। यहां एक व्यक्ति अवैध शराब भट्ठी चलाकर शराब तैयार कर रहा था, जो पुलिस को देखते ही भाग गया। जांच में खेत से चलती शराब भट्ठी, तैयार 10 बोतल हथकढ़ी शराब, 25 लीटर लाहन और भट्ठी चलाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। दूसरे मामले में, चौकी संगतपुरा के एचसी जिले सिंह की टीम ने संगतपुरा स्थित एक दुकान पर दबिश देकर गांव अरनो, जिला पटियाला (पंजाब) निवासी जसबीर सिंह को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 52 बोतल देसी शराब बरामद की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें