फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

विवाहिता से मोबाइल पर अश्लील बातें व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को राजौंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि सौंगल निवासी एक विवाहिता महिला अपने किसी निजी कार्य से करीब 20 दिन पहले बीडीपीओ कार्यालय में गई थी। जहां से एक कर्मचारी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद वह फोन पर महिला से अश्लील बातें करने लगा। आरोपी 22 जुलाई को महिला के घर पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगा। छेड़छाड़ करने पर महिला ने शोर मचा दिया। आरोपी मौके से अपनी मोटर साइकिल छोड़ते हुए फरार हो गया। मामले की जांच करते हुए हेड कांस्टेबल बबीता रानी ने नंदकरण माजरा निवासी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें