कैथल। पुलिस ने हेरोइन सप्लाई मामले में सप्लायर को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना गुहला पुलिस के एएसआई राजेश कुमार की टीम ने जांच करते हुए हेरोइन सप्लायर खरकां निवासी आरोपी गुरमीत सिंह को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। पांच जनवरी को चौकी रामथली पुलिस प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम ने खरकां निवासी बीरो देवी को उसके मकान पर दबिश देकर काबू किया था। उसके कब्जे से 11.61 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। थाना गुहला में दर्ज केस की आगामी जांच दौरान खुलासा हुआ कि बीरो देवी को यह हेरोइन गुरमीत सिंह उपरोक्त ने उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपी किसी अन्य मामले में हिसार जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद